शिवसेना के 25 सदस्य बनाए गए
बिजनौर, अप्रैल 11 -- चांदपुर। शिवसेना के कार्यकर्ताओ की एक बैठक क्षेत्र के गांव स्याऊ में स्थित गोपाल देवता मंदिर में शोभित गुर्जर की अध्यक्षता मे व संचालन धर्मवीर तोमर के द्वारा किया गया। बैठक में शिवसेना जिला प्रमुख चौधरी वीर सिंह ने कहा कि शिवसेना 80% सामाजिक कार्य 20% व राजनीतिक करती है। किसानों मजदूरों पीड़ित व बहन बेटियों की आवाज जोर शोर से उठती है व वह पूरे जिले में एक लाख सदस्य शिवसेना बनायेगी। जिला उप प्रमुख मुकेश लांबा ने कहा कि शिवसेना भारतीय संस्कृति के लिए गौ माता के लिए भारत माता के लिए व गंगा माता की सुरक्षा के लिए हर वक्त तत्व पर रहती है बैठक में 25 शिव सैनीको ने शिवसेना की सदस्यता ग्रहण की। बैठक में दिनेश तोमर, राजीव अहलावत, बंटी शेरावत, संदीप चौहान, समर पाल सिंह, राजवीर, अंकित, अभय, विकास सैनी आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.