शिवसेना के विधि प्रकोष्ठ का हुआ गठन
बस्ती, जून 22 -- बस्ती, हिटी। शिवसेना की बैठक गायत्री मंदिर परिसर में जिला प्रभारी प्रमोद पाण्डेय की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन के विस्तार, नीति, कार्यक्रम पर चर्चा के साथ ही अधिवक्ता प्रकोष्ठ का विस्तार किया गया। सर्वसम्मति से अमित सिंह को अधिवक्ता प्रकोष्ठ का अध्यक्ष, भवानी सेना में दीप्ति सिंह को संगठन महामंत्री का दायित्व सौंपा गया। प्रमोद पांडेय ने कहा मजबूत संगठन से ही राजनितिक, सामाजिक लक्ष्य प्राप्त होंगे। इस दौरान बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष दिलीप दूबे, सुरेश निषाद, बलराम प्रजापति, अमय कुमार चौधरी, श्रीओम मिश्रा, हरिश्चन्द्र सिंह, आशीष गुप्ता, मुराती देवी, लक्ष्मी, सोनी सिंह, गीता, मालती देवी, प्रभावती देवी, गीता देवी, चन्द्रावती देवी आदि उपस्थित रही। यह भी पढ़ें- अधिवक्ता परिषद की मासिक बैठक सम्पन्न
हिंदी हिन्दुस्तान की स्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.