गंगापार, जुलाई 3 -- कोहड़ार बाजार में आयोजित बैठक में शिवसेना के पदाधिकारियों ने विधानसभा चुनाव पर चर्चा करते हुए कहा की कार्यकर्ता किसी भी पार्टी की रीढ के समान होते हैं। जिस पार्टी का कार्यकर्ता जितना अधिक मजबूत होगा, उसे पार्टी का उतना ही अधिक तेजी से विकास होगा। अध्यक्षता शिवसेना प्रभारी प्रयागराज मंडल उदय शंकर मिश्रा ने की। उन्होंने बताया कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व के आदेशानुसार पूरे प्रदेश में कार्यकर्ता जोड़ो अभियान चलाया जा रहा है। बैठक में शिव सेना के कार्यकर्ता बंशबहादुर पाण्डेय, चन्द्रमा शुक्ला, बब्लू उपाध्याय, ओम प्रकाश सिंह, केपी सिंह, कृष्णा निषाद, राजा पाण्डेय, गुंडा पाण्डेय आदि रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...