हल्द्वानी, जनवरी 25 -- हल्द्वानी, संवाददाता शिवसेना की ओर से 7 मार्च को शहर में विशाल धर्म सभा और शक्ति प्रदर्शन आयोजित करने का निर्णय लिया गया। शनिवार को रामपुर रोड स्थित हिंदू धर्मशाला में आयोजित बैठक में सभा की तैयारियों को लेकर चर्चा की गई। प्रदेश उपाध्यक्ष रूपेंद्र नागर ने बताया कि इस सभा में दिल्ली, पंजाब, राजस्थान और यूपी समेत कई राज्यों के राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर के पदाधिकारी शिरकत करेंगे। सभा का मुख्य उद्देश्य सनातन धर्म की रक्षा, गो-सेवा और लव जिहाद जैसे विषयों पर जनजागरण करना है। कुमाऊं मंडल प्रमुख हेमंत कुमार भईयू ने कहा कि धर्म सभा के साथ ही शहर में शिवसेना द्वारा विशाल शक्ति प्रदर्शन भी किया जाएगा। बैठक में खेमराज साहू, त्रिलोक सिंह, सुनील गुप्ता, विक्रम बिष्ट, राजकुमार गुप्ता, विजय कुमार, मोना भाई, शशि मिश्रा, बाला दत्त नैन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.