मुजफ्फरपुर, फरवरी 12 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शिवशक्ति स्थल भवानी नगर भगवानपुर में महाशिवरात्रि पर मंदिर प्रांगण में पूजा-मटकोर का अयोजन 14 फरवरी को होगा। पूजा शाम छह बजे से शुरू होगी। 15 को शिव मंदिर प्रांगण से दोपहर बाद तीन बजे से रथ पर सवार भगवान शिव की बरात ढोल-बाजे के साथ निकलेगी। झांकी पताही रूप, पताही चौक, भगवानपुर होते हुए यादव नगर भवानी नगर मंदिर प्रांगण में पहुंचेगी। रात में भगवान शिव-पार्वती का विवाह समारोह होगा। 16 को भंडारा होगा। अध्यक्ष सुनील ठाकुर ने बताया कि मंदिर में शिव बरात की झांकी निकालने की परंपरा 14 साल से चली आ रही है। आयोजन में अध्यक्ष के अलावा कोषाध्यक्ष चंचल ठाकुर, मंदिर यजमान सुमन सिंह, निगरानी अध्यक्ष प्रह्लाद सिंह, दुर्गेश, सुमित, सौरभ, गौरव, आशुतोष, मृत्युंजय, निशांत, लकी आदि बढ़-चढ़ कर हिस्सा ल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.