जमुई, मार्च 8 -- सिमुलतला । निज संवाददाता सिमुलतला के पावन धरा आज का दिन आध्यात्मिक इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय की तरह जुड़ने जा रहा है। दिव्य और भव्य 'श्री श्री 1008 शिव शक्ति महायज्ञ' का विधिवत शुभारंभ आज एक विशाल कलश यात्रा के साथ होगा। यह आयोजन केवल एक धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि श्रद्धा और विश्वास का वह संगम है, जिसकी गूंज पूरे क्षेत्र में सुनाई देगी। इस पावन कलश यात्रा का नेतृत्व स्वयं श्री श्री 1008 आचार्य महामंडलेश्वर सह दक्षिण कालीपीठ, हरिद्वार के पीठाधीश्वर स्वामी कैलाशानंद गिरि जी महाराज करेंगे। पूज्य महाराज श्री की उपस्थिति ने इस यात्रा को और भी अलौकिक बना दिया है। उनके मार्गदर्शन में निकलने वाली इस शोभायात्रा में हजारों श्रद्धालुओं के शामिल होने की संभावना है। कलश यात्रा की तैयारियों को लेकर सेवाधाम आश्रम में उत्सव सा माहौल...