दुमका, मार्च 6 -- जरमुंडी, प्रतिनिधि। बासुकीनाथ नगर अन्तर्गत पानी टंकी के समीप फूलधरिया टोला में 175वां नौ दिवसीय शिवशक्ति अन्नपूर्णा महायज्ञ का भव्य आयोजन किया गया है। महायज्ञ के आयोजन को लेकर आवश्यक सभी तैयारियां पूरी कर ली गई है। शिवशक्ति अन्नपूर्णा महायज्ञ को लेकर शनिवार को बासुकीनाथ के शिवगंगा सरोवर से महिलाओं के द्वारा पवित्र कलश भरकर धूमधाम के साथ भव्य कलश शोभायात्रा निकाली जाएगी। यह महायज्ञ नौ दिवसीय है। इस नौ दिवसीय महायज्ञ का शुभारंभ 07 मार्च को भव्य कलश शोभा यात्रा के साथ होगी और 08 मार्च से शिवशक्ति अन्नपूर्णा महायज्ञ विधिवत प्रारंभ होगा। 16 मार्च को पूर्णाहुति के साथ इस भव्य आयोजन का समापन होगा। 07 मार्च से 16 मार्च तक आयोजित आयोजित होने वाले इस महायज्ञ में बनारस से पहुंचे बाल संत त्यागी के नेतृत्व में आयोजन के सभी कार्यक्रम ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.