पाकुड़, मार्च 15 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। भारत सेवा आश्रम एवं बंगाली एसोसिएशन पाकुड़ के वरिष्ठ सदस्य स्व. शिव शंकर सिन्हा (शिबु दा) के निधन पर शनिवार देर शाम भारत सेवा आश्रम संघ पाकुड़ के प्रांगण में बंगाली एसोसिएशन एवं भारत सेवा आश्रम संघ के संयुक्त तत्वावधान में शोक सभा का आयोजन किया गया। सभा में उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर भारत सेवा आश्रम संघ पाकुड़ के प्रभारी अमोल महाराज ने कहा कि स्व. सिन्हा संघ के प्रति अत्यंत निष्ठावान एवं समर्पित सदस्य थे। वहीं बंगाली एसोसिएशन के वरिष्ठ सदस्य निरंजन घोष ने उनके सामाजिक योगदान को याद करते हुए कहा कि उनका निधन संगठन के लिए अपूरणीय क्षति है। प्रबीर भट्टाचार्य ने कहा कि स्व. सिन्हा एक कुशल संगठक थे, जिनका मार्गदर्शन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.