गुमला, मई 21 -- बसिया। शिवशंकर मरांडी ने गुरुवार को बसिया अनुमंडल के नए एसडीपीओ के रूप में पदभार ग्रहण किया। इससे पहले वे जनवरी से मार्च 2024 तक बसिया थाना में प्रशिक्षु डीएसपी के रूप में अपनी सेवाएं दे चुके हैं। कम समय में ही उन्होंने बेहतर कार्यशैली और व्यवहार से लोगों के बीच अलग पहचान बनाई थी। उनके दोबारा बसिया आने से क्षेत्र में खुशी का माहौल है।पदभार संभालने के बाद उन्होंने कार्यालय कर्मियों से परिचय प्राप्त किया और अनुमंडल की कानून-व्यवस्था की जानकारी ली। प्रेस से बातचीत में उन्होंने कहा कि आम जनता की समस्याओं का समाधान उनकी पहली प्राथमिकता होगी। उन्होंने लोगों से अपराध और अवैध गतिविधियों की सूचना निडर होकर पुलिस तक पहुंचाने की अपील की। यह भी पढ़ें- चास बेरमो एसडीपीओ समेत नौ डीएसपी ने अपना अपना पदभार संभाला साथ ही सूचना देने वालों क...