शिवशंकर तुम्हारे दिन पूरे हो गए...जेल जाने की तैयारी करो, दरोगा की धमकी पर लाइनमैन ने लगाई फांसी
राजापुर (चित्रकूट), जुलाई 18 -- Chitrakoot News: शिवशंकर तुम्हारे दिन पूरे हो गए हैं..अब तुम जेल जाने की तैयार कर लो। 10 साल जेल में ही सड़ोगे..जल्द ही रिपोर्ट लिखकर मैं तुम्हे जेल भेजूंगा। यह किसी फिल्म के डायलॉग नहीं बल्कि एक दरोगा के बिगड़े बोल हैं जो फोन पर संविदा लाइनमैन को धमका रहा है। परिजनों ने आरोप लगाया कि शुक्रवार शाम करीब नौ बजे दरोगा की धमकी से डरकर शिवशंकर घर से बिना बताए चला गया। शनिवार सुबह सेजवार मंदिर के पास उसका शव पेड़ से लटका मिला। दरोगा और लाइनमैन के बीच हुई बातचीत का ऑडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि आपका अपना अखबार हिन्दुस्तान इस ऑडियो की पुष्टि नहीं करता है। भटरी गांव के मजरा नंदूपुरवा निवासी राजेश शुक्ला ने बताया कि उनका बेटा 26 वर्षीय शिवशंकर शुक्ला सरधुवा पावर हाउस में संविदा पर लाइनमैन था। शुक्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.