मिर्जापुर, मार्च 19 -- कैलहट, हिन्दुस्तान संवाद मां शिवशंकरी धाम में नवरात्रि के पहले दिन बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन कर पुण्य की कामना की। मां के दर्शन के लिए श्रद्धालु चार बजे भोर में ही मंदिर पर पहुंच गए थे। मंगला आरती के बाद मंदिर का कपाट खुलते ही श्रद्धालुओं ने दर्शन पूजन शुरू कर दिया। मां का दर्शन कर श्रद्धालु धन्य हो गए। नवरात्र के मद्देनजर मंदिर परिसर में माला फूल और प्रसाद की दुकाने सजाई गई है। मंदिर परिसर में पूरे नौ दिनों तक मेला लगा रहता है। मेले मनोरंजन के लिए झूला,सर्कस और नौटंकी दिखाया जा रहा है। बच्चे और युवतियां झूला और सर्कस आदि का लुत्फ उठाया। वहीं मंदिर परिसर में लगी दुकानों से लोग अपने मनपसंद की वस्तुओं की खरीदारी करने में जुटे रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.