कानपुर, दिसम्बर 17 -- कानपुर देहात। शिवली कोतवाली क्षेत्र के बैरी -मैथा मार्ग पर मंगलवार रात में हुई मुठभेड़ में गोली लगने से घायल दो गोकशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। इनके कब्जे से पुलिस ने दो तमंचे तीन कारतूस दो खेाखा व एक बाइक भी बरामद की है। मुठभेड़ में गोली लगने से घायल दोनों गोकशो को पुलिस ने उपचार के लिए शिवली सीएचसी भेजा। सूचना पर पहुंचे अफसरों ने घटना की छानबीन शुरू की है। शिवली कोतवाली क्षेत्र के रामपुर गजरा गांव के पास जंगल में गोकशी के लिए गोवंश बांधकर रखे जाने की सूचना पर गत 11 दिसंबर को पुलिस ने छापा मारकर वहां बंधे 37 गोवंश बरामद किए थे। जबकि पुलिस को देखकर गोकश अपने तीन मोबाइल छोड़कर वहां से भाग निकले। बरामद गोवंश को रैपालपुर गोशाला भेजने के बाद अज्ञात गोकशों के खिलाफ पशु क्रूरता व गोवध अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर पुलिस ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.