अररिया, अप्रैल 19 -- भरगामा, एक संवाददाता महथावा बाजार स्थित कुशेश्वर नाथ शिव मंदिर में प्रस्तावित शिवलिंग स्थापना को लेकर रविवार को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा की शुरुआत कोशी कॉलोनी स्थित बाबा सर्वेश्वरनाथ शिव मंदिर परिसर के पोखर से हुई। यहां वैदिक मंत्रोच्चार और विधि-विधान के साथ महिलाओं ने जल भरकर कलश को सिर पर धारण किया। पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाएं कतारबद्ध होकर श्रद्धा और अनुशासन के साथ आगे बढ़ीं। यात्रा महथावा मुख्य बाजार से गुजरते हुए सार्वजनिक दुर्गा मंदिर पहुंची, जहां पूजा-अर्चना के बाद पुन: कुशेश्वर नाथ शिव मंदिर परिसर में आकर सम्पन्न हुई।इस दौरान जगह-जगह श्रद्धालुओं ने कलश यात्रियों का स्वागत किया। यह भी पढ़ें- भदुमा में कलश यात्रा के साथ निकाली गई नवनिर्मित देवी मंदिर में प्राण-प्रतिष्ठा कई स्थानों पर शरबत और जल ...