शिवलिंग स्थापना को लेकर निकली भव्य कलश यात्रा
देवरिया, जून 30 -- लार, हिन्दुस्तान संवाद। उपनगर के गयागिर वार्ड स्थित शिव मंदिर में शिवलिंग स्थापना कार्यक्रम के अवसर पर सोमवार को कलश यात्रा निकाली गई। जिसमें हाथी-घोड़े, गाजे-बाजे और धार्मिक जयकारों के साथ जनसैलाब उमड़ पड़ा।कलश यात्रा की शुरुआत रामजानकी मार्ग पर हाईड्रिल के समीप स्थित शिव मंदिर से विधि-विधान और पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद श्रद्धालुओं का विशाल जत्था भागलपुर स्थित पवित्र सरयू नदी के तट पर पहुंचा। वहां विद्वान पुरोहितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलशों में पवित्र जल भरा गया। जल भरने के बाद यात्रा पुनः नगर भ्रमण करते हुए मुख्य मार्गों से होकर वापस शिव मंदिर पहुंची। कलश यात्रा में महिलाएं, पुरुष, युवक-युवतियां और बच्चे बड़ी संख्या में पारंपरिक परिधानों में शामिल हुए। यह भी पढ़ें- भव्य कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.