मुंगेर, मार्च 8 -- हेमजापुर, संवाद सूत्र। सुंदरपुर स्थित नए शिवालय में शिवलिंग स्थापना एवं प्राण-प्रतिष्ठा को लेकर शनिवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। सुबह करीब नौ बजे पूजा स्थल से धार्मिक अनुष्ठान के साथ शोभायात्रा का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम को लेकर सुबह से ही गांव में श्रद्धालुओं की भीड़ जुटने लगी थी। शोभायात्रा में आसपास के गांवों की बड़ी संख्या में महिलाएं और कन्याएं भाग ली। हेमजापुर चांद टोला गंगा घाट से 201 कलश में गंगाजल भरकर शोभायात्रा निकाली गयी। कलश यात्रा मुंगेर-लखीसराय मुख्य मार्ग से होते हुए पुनः मंदिर पहुंची। यात्रा के दौरान हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। पूरे मार्ग में भक्ति गीतों और हर-हर महादेव के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा। शोभायात्रा में कई श्रद्धालु भगवान शिव, माता पार्वती और भगवान हनुमान का...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.