साहिबगंज, अप्रैल 29 -- राजमहल, प्रतिनिधि। शहर के वार्ड नंबर 9 के चाई पाड़ा मोहल्ले में बुधवार को शिवलिंग एवं बजरंगबली की मूर्ति की प्राण प्रतिष्ठा को लेकर मोहल्ले वासियों के द्वारा 501 कन्याओं के द्वारा गाजे-बाजे ढोल नगाड़े के साथ भव्य कलश यात्रा निकाला गया। कलश यात्रा मंदिर परिसर से निकलकर लाल मार्केट, मलका बाबा थान, गांधी चौक ,मुख्य बाजार, कासिम बाजार, नील कोठी होते हुए सूर्य देव घाट में पुरोहित विश्वजीत पांडे के द्वारा वैदिक मंत्र चरण के साथ कलश में जल भरकर पुनः इस मार्ग से वापस आकर मंदिर परिसर में संपन्न हुआ। यात्रा के दौरान शिवलिंग को लेकर भ्रमण करते हुए हर हर महादेव बजरंगबली की जय, जय श्री राम आदि के नारों से पूरा माहौल भक्ति में हो गया। कमेटी के अध्यक्ष योगेश मंडल ने बताया कि कलश यात्रा के बाद बुधवार को अखंड राम चरित्र मानस, संकल्प...