बेगुसराय, अप्रैल 23 -- साहेबपुरकमाल। प्रखंड के पुराना थाना परिसर के समीप नवनिर्मित शिव मंदिर में स्थापित शिवलिंग की प्राण-प्रतिष्ठा यज्ञ को लेकर गुरुवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गयी। इसमें 251 कुंवारी कन्याएं सहित सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। रेलवे स्टेशन परिसर स्थित मां काली मंदिर से निकाली गई कलश शोभायात्रा गांव का भ्रमण कर नवनिर्मित शिवमंदिर परिसर पहुंच संपन्न हुई। वहां वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हवन-पूजन कर कलश की स्थापना की गयी और प्राण-प्रतिष्ठा अनुष्ठान शुरू किया गया। मौके पर फुटुस यादव, शम्भू यादव, दयानन्द, संजय चौरसिया, विपिन, मनोज, विकास कुमार, पंचायत समिति सदस्य मुकेश तांती, विवेक कुमार, रणजीत कुमार, सोनू कुमार आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.