धनबाद, अप्रैल 28 -- झरिया, वरीय संवाददाता। लोदना एनएस बालूगद्दा खिलान धौड़ा शिव मंदिर में शिवलिंग स्थापना सह प्राण-प्रतिष्ठा महायज्ञ के अवसर पर सोमवार को भव्य कलश शोभायात्रा निकाली गई। 301 कन्याओं ने सिर पर कलश धारण कर इस यात्रा में भाग लिया। आकर्षक झांकियों और डीजे के साथ निकली इस यात्रा में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु भक्ति गीतों पर झूमते नजर आए। यात्रा मंदिर परिसर से शुरू होकर खिलान धौड़ा, सुराटांड़, लोदना, कुम्हार पट्टी सहित विभिन्न क्षेत्रों से गुजरते हुए जोड़ियां नदी घाट पहुंची। पंडित सुरेंद्र पाण्डेय, सुरेश पाण्डेय और राजकुमार पाण्डेय ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कलश में पवित्र जल भरवाया। इसके बाद श्रद्धालु वापस मंडप स्थल लौटे और कलश स्थापित किया। महायज्ञ के मंगलवार को शिवलिंग की प्राण-प्रतिष्ठा, प्रसाद वितरण और अखंड कीर्तन होगा...