दुमका, फरवरी 18 -- दुमका, प्रतिनिधि। दुमका के कोर्ट कंपाउंड परिसर में स्थित बजरंगबली मंदिर के बगल में नवनिर्मित फौजदारी बाबा शिव मंदिर में शिवलिंग-सह शिव परिवार स्थापना एवं प्राण-प्रतिष्ठा समारोह को लेकर भव्य शोभा यात्रा निकाली गई। तीन दिवसीय आयोजन को लेकर स्थानीय लोगों में उत्साह का माहौल है। शुरुआत कलश यात्रा के साथ हुई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कलश यात्रा के बाद कन्या पूजन और ब्राह्मण पूजन किया गया। अगले दिन 19 को देवाधिवास, प्रतिष्ठापन पूजन, दुर्गा सप्तशती पाठ एवं आरती की जाएगी। साथ ही 20 को पूजन पाठ, रुद्राभिषेक, बाबा मईया का श्रृंगार पूजन, कन्या पूजन, हवन एवं भंडारे का वितरण किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.