रांची, मार्च 6 -- मांडर, प्रतिनिधि। प्रखंड के टटकुंदो कुम्बाटोली में स्थित शिव मंदिर में शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा को लेकर 6 से 10 मार्च तक धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन किया जा रहा है। लगभग 30 वर्ष पूर्व पीपल वृक्ष के नीचे स्थापित शिवलिंग लंबे समय से ग्रामीणों की आस्था का केंद्र रहा है। समय के साथ वृक्ष की जड़ों से भूमि प्रभावित होने लगी, जिसके बाद ग्रामवासियों की सहमति से शिवलिंग को नव-निर्मित मंदिर में स्थापित करने का निर्णय लिया गया। आयोजन समिति के अनुसार नए मंदिर के गर्भगृह में पुराने शिवलिंग के पावन अंश के साथ नए शिवलिंग की स्थापना की जाएगी, जिससे परंपरा और आस्था बनी रहे। कार्यक्रम के तहत 7 मार्च को बेदी पूजन व नगर भ्रमण, 8 मार्च को प्राण प्रतिष्ठा के साथ यज्ञ-हवन तथा 9 व 10 मार्च को 24 घंटे अखंड हरिकीर्तन का आयोजन होगा। इस धार्मिक आयोजन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.