शिवलिंग के दर्शन को उमड़ी भीड़
बांदा, जून 22 -- नरैनी। क्षेत्र के पनगरा गांव में रविवार को खेत की जोताई के दौरान निकली शिवलिंग की मूर्ति को देखने के लिए सोमवार को गांव सहित आसपास के क्षेत्र के लोगों की भारी भीड़ उमड़ पड़ी। घटना की जानकारी मिलते ही ग्रामीणों में आस्था का माहौल बन गया और लोग दर्शन के लिए मौके पर पहुंचने लगे। मामले की जानकारी मिलने पर हल्का लेखपाल ने मौके पर पहुंचकर जांच की और स्थिति का जायजा लिया। ग्रामीणों के अनुसार खेत से निकली शिवलिंग की मूर्ति को लेकर लोगों में श्रद्धा बढ़ गई है। खेत मालिक दुर्गेश कुमार ने बताया कि सावन माह में विधि-विधान के साथ शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा कराकर नियमित पूजा-अर्चना की जाएगी। मूर्ति निकलने की खबर आसपास के गांवों में भी फैल गई, जिसके बाद बड़ी संख्या में श्रद्धालु दर्शन के लिए पहुंचते रहे। मौके पर लोगों ने पूजा-अर्चना कर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.