मुजफ्फरपुर, फरवरी 13 -- मुरौल। बिशनपुर श्रीराम पंचायत के खासपट्टी गांव में नवनिर्मित शिव मंदिर में शिवलिंग की स्थापना को लेकर शुक्रवार को भव्य शोभायात्रा निकाली गई। बूढ़ी गंडक के दरधा घाट पर श्रद्धालुओं ने कलश में जलबोझी की। इसके बाद कई गांवों का भ्रमण करते हुए श्रद्धालु मंदिर प्रांगण पहुंचे। हर-हर महादेव के जयकारे से इलाका गूंजता रहा। आचार्य मनोज झा ने वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच कलश की स्थापना कराई। महाशिवरात्रि पर मंदिर में शिवलिंग की स्थापना के साथ धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होगा। इस मौके पर मुख्य यजमान रमेश कुमार श्रीवास्तव, शेखर श्रीवास्तव, पूर्व सरपंच राजेश कुमार श्रीवास्तव, प्रशिक्षु डीएसपी सह थानेदार शिवानी श्रेष्ठा आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.