शिवलिंग की प्राण प्रतिष्ठा, कलश यात्रा निकली
रुद्रपुर, जून 22 -- रुद्रपुर। रम्पुरा वार्ड-24 स्थित एकराम आर्य पार्क शिव मंदिर में शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम से पूर्व भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में क्षेत्रीय विधायक शिव अरोरा भी शामिल हुए। उन्होंने हाथ में डमरू लेकर महिलाओं और श्रद्धालुओं के साथ यात्रा में सहभाग किया। विधायक ने बताया कि उनके प्रयासों से पांच लाख रुपये की लागत से शिव मंदिर का निर्माण कराया गया था। मंदिर निर्माण के बाद स्थानीय लोगों ने शिवलिंग स्थापना की मांग रखी, जिस पर मंदिर में शिवलिंग प्राण प्रतिष्ठा कराने का निर्णय लिया गया। उन्होंने कहा कि रम्पुरा क्षेत्र धार्मिक आयोजनों के लिए जाना जाता है और यहां नियमित रूप से धार्मिक कार्यक्रम आयोजित होते रहते हैं। यह भी पढ़ें- शोभायात्रा के साथ संपन्न हुआ श्री सिद्ध महाकालेश्वर मंदिर का प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.