आगरा, मार्च 7 -- जगदीशपुरा क्षेत्र स्थित शिवलिंग बनाने के कारखाने में सेंध लगाकर तीन लोगों ने चार कट्टा माल पार कर दिया । माल की कीमत करीब 20 हजार रुपये आंकी जा रही है। पीड़ित हेमंत निवासी मंगल विहार सिकंदरा की तहरीर पर पुलिस ने एक को नामजद कर दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पीड़ित ने पुलिस ने बताया कि इन्द्रप्रस्थ कॉलोनी अमरपुरा में मजदूरी पर शिवलिंग बनाने का काम करते है। घटना तीन मार्च की है। करीब तीन बजे सौरभ नामक युवक कारखाने में आया। उसके साथ दो अन्य और लोग थे। तीनों ने मिलकर वहां से चार कट्टे कच्चा माल चुरा लिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.