उरई, मार्च 22 -- उरई, संवाददाता। शहर की कालपी रोड पर मेडिकल कालेज के आगे एक मंदिर में शिवलिंग और नंदी की मूर्ति को क्षतिग्रस्त कर दिया गया। चैत्र नवरात्रि के दौरान हुई इस घटना से इलाके में तनाव फैल गया और लोगों में भारी आक्रोश देखा गया। सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में लोग मौके पर जमा हो गए और कानपुर जाने वाले मार्ग को जाम कर नारेबाजी की। इतना ही नहीं घटना को अंजाम देने वाली आरोपी युवक सूरज को पकड़कर बुरी तरह पीटा गया जिसे बचाने को पुलिस को काफी मशक्कत करनी पड़ी। तकरीबन एक घंटे तक हाईवे की रोड पर अफरा तफरी के साथ जाम लग रहा। पुलिस ने आक्रोशित युवकों को चलता किया। आरोपी युवक को हिरासत में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस के मुताबिक शहर की कालपी रोड पर मेडिकल कॉलेज के आगे रामा हॉस्पिटल के पास स्थित मां शारदा कार श्रृंगार के सामने बने शिव मंदि...