शिवरामपुर पंचायत के विभिन्न गांवों में लोगों से मिली उपासना मरांडी
पाकुड़, जून 10 -- महेशपुर, एक संवाददाता। प्रखंड अंतर्गत शिवरामपुर पंचायत के ग्राम धावाडांगाल, देवपुर, किरता एवं नयापाड़ा में झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी ने आज ग्रामीणों के साथ बैठक कर उनकी समस्याओं से अवगत हुईं। गांव पहुंचने पर ग्रामीणों ने उनका आदिवासी पारंपरिक रीति-रिवाज डोबोक् जोहार के साथ भव्य स्वागत किया। इस दौरान ढोल, नगाड़ा और मांदर की थाप पर ग्रामीणों ने उनका अभिनंदन किया तथा माला पहनाकर सम्मानित किया। बैठक में ग्रामीणों ने पेयजल, बिजली, सड़क, आवास, राशन एवं अन्य जनसुविधाओं से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को उपासना मरांडी के समक्ष रखा। ग्रामीणों ने बताया कि कई समस्याएं लंबे समय से लंबित हैं, जिसके कारण उन्हें कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। यह भी पढ़ें- झामुमो प्रखंड कार्यालय में एसआईआर को लेकर बैठक, समस्याओं के समाधान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.