जामताड़ा, फरवरी 15 -- शिवरात्रि महोत्सव को देवलेश्वर में उत्सव का माहौल,देवलेश्वर महादेव के दरबार से पार्वती मंदिर तक निकली भव्य बारात नाला, प्रतिनिधि। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर देवलेश्वर मंदिर परिसर में चार दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम का शुभारंभ रविवार से शुरु हुआ। रविवार को पश्चिम बंगाल की कीर्तन शिल्पी अनुश्री घोष, प्रदीप सिंह, सम्पा घोष एवं कृष्ण दास के द्वारा बारी-बारी से श्रीकृष्ण की विभिन्न लीलाओं के सस्वर वर्णन से श्रोताओं को भाव-विभोर कर दिया। शिल्पी अनुश्री घोष ने अपने वर्णन में कहा कि श्रीकृष्ण की लीलाओं का प्रत्येक आयाम सहज और सरल मालूम होता है, किंतु बाल्यावस्था से लेकर अर्जुन को अपने विराट रूप के दर्शन कराने तक उनकी समस्त लीलाएं हमारा मार्गदर्शन करती हुई विषमताओं से सामंजस्य स्थापित करना सिखाती हैं। एक अबोध बालक आरंभिक दौर में ध...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.