भदोही, फरवरी 12 -- गोपीगंज, हिन्दुस्तान संवाद। महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर 15 फरवरी रविवार को अत्यंत दुर्लभ एवं शुभ संयोग बन रहा है। करीब नौ सालों के बाद सूर्य, चंद्र, बुध, शुक्र एवं राहु के विशेष संयोग से सर्वार्थ सिद्धि योग, अमृत योग, लक्ष्मी नारायण योग, बुधादित्य योग, शुक्रादित्य योग तथा शश नामक महापुरुष राजयोग का निर्माण हो रहा है। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार यह संयोग भगवान शिव की आराधना के लिए अत्यंत फलदायी एवं कल्याणकारी माना गया है। इस शुभ अवसर पर नगर के प्रमुख धार्मिक स्थल बाबा बड़े शिव धाम में विशेष पूजन एवं आरती का आयोजन किया गया है। यह जानकारी बाबा बड़े शिव धाम सेवा समिति सचिव राम कृष्ण खट्टू ने दी। बताया कि मंदिर के कपाट 15 फरवरी को मंगल आरती से 16 फरवरी सुबह सात बजे तक लगातार 27 घंटे श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ खुले रहेंगे। मंगल ...