शामली, फरवरी 16 -- शिवरात्रि के त्यौहार पर भक्तों ने शिव मंदिर में पहुंच कर घंटों से शिवालयों को गुंजा दिया और ओम नमः शिवाय के जयघोष लगाकर शिव लिंग पर जलाभिषेक करके अपनी मन्नतें मांगी। थानाभवन कस्बे के शिव मंदिरों में महाशिवरात्रि के त्यौहार पर दिन निकलते ही भक्तगण पहुंचने शुरू हो गए। कस्बे में स्थित शिवालयों मंदिर कचोरी नाथ, दयाल आश्रम, पंचतीर्थ आश्रम, घंटों वाला मंदिर, अग्रवाल कॉलोनी, देवी मंदिर देवी भवन मंदिर, महाभारत कालीन मंदिर जस्सोवाला आदि में भक्तों ने ओम नमः शिवाय का जयघोष करते हुए शिवलिंग पर बेलपत्र भांग धतूरा गंगाजल, दूध फल आदि चढ़ाकर अपनी मन्नतों को मांगा। इस अवसर पर मंदिरों में श्रद्धालुओं द्वारा प्रसाद वितरण किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.