हापुड़, अगस्त 12 -- सावन माह की शिवरात्रि पर्व के पावन अवसर पर जनपद भर के खिवालयों और कांवड़ मार्गों पर सुरक्षा व्यवस्था अभेद्य नजर आई। बारिश के बावजूद पुलिस अधिकारी और कर्मचारी सुरक्षा ड्यूटी पर मुस्तैद रहे। कांवड़ियों के तड़के 5.50 बजे जलाभिषेक के समय को देखते हुए पुलिस सुबह चार बजे से ही अपने अपने पाॅइंटों पर तैनात हो गया था। सुरक्षा के लिहाज से संवेदनशील स्थानों और मंदिर परिसरों में सीसीटीवी कैमरों की मदद से संदिग्ध गतिविधियों पर लगातार नजर रखी गई। पुलिस अधीक्षक कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने पुलिस टीम के साथ प्रमुख शिवालयों का दावा कर तैनात जवानों को सजगता बरतने और श्रद्धालुओं को सुगम दर्शन कराने के आवश्यक दिशा निर्देश दिए। वहीं देर शाम तक पुलिस की गश्ती टीमों ने कांवड़ मार्गों पर पेट्रोलिंग जारी रखी, जिससे पूरा पर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर...