संतकबीरनगर, फरवरी 16 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। डीएम आलोक कुमार व एसपी संदीप कुमार मीना ने रविवार की सुबह महाशिवरात्रि के पर्व पर तामेश्वरनाथ शिव मंदिर का निरीक्षण किया। बाद में भगवान भोलेनाथ की विधि-विधान से श्रद्धापूर्वक पूजा-अर्चना की। मेले में लोगों की सुरक्षा के लिए पुलिस कर्मियों को चौकस रहने का निर्देश दिया। डीएम अलोक कुमार और एसपी संदीप कुमार मीना रविवार को पूर्वाह्न 10 बजे तामेश्वरनाथ धाम पहुंचे। सबसे पहले शिव मन्दिर में आने वाले श्रद्धालओं की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। जलाभिषेक के लिए लगने वाली लाइन की बैरिकेटिंग व रूट डायवर्जन के बारे में जानकारी ली। मेला स्थल के आसपास सीसीटीवी का हाल जाना। इसके साथ ही मेला आयोजकों व स्वयंसेवी संस्थाओं के सदस्यों से बात चीत कर जलाभिषेक करने वाले श्रद्धालुओं के आवागमन मार्ग, विश्राम स्था...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.