मुरादाबाद, अगस्त 11 -- सावन की शिवरात्रि पर पहली बार कांवड़ चढ़ाने का रिकॉर्ड बना। चौरासी घंटा और झारखंडी मंदिर पर लगभग बारह सौ कांवड़ियों ने जलभिषेक किया। इनका दोपहर तक आना जारी रहा। इनके लिए मंदिर रात में साढ़े तीन बजे खोलकर चार बजे से जलाभिषेक आरंभ किया गया। यह दोपहर लगभग एक बजे तक चढ़ता रहा। कावंड़ जत्थों के आने से पूरा क्षेत्र जयकारों से शिवमय नजर आने लगा। कांवड़ बाहर रखने से दूर तक कांवड़ें ही नजर आती रहीं। कांवड़ियों ने सामूहिक रूप से भगवान शिव की आरती की। आरती में मंदिर में आने वाले अन्य श्रद्धालु भी शामिल रहे। सावन की शिव रात्रि को अभी तक कम ही कांवड़िये जल लेकर आते रहे हैं। यह भी पढ़ें- Muzaffarnagar News: शिवरात्रि पर कांवड़ियों व शिवभक्तों ने किया भगवान आशुतोष का जलाभिषेक, पूजा अर्चना इसी लिए मंदिर के पुजारियों ने भी इसे सामान...