मथुरा, फरवरी 12 -- जिला पंचायत राज अधिकारी धनंजय जायसवाल ने बुधवार को शिवरात्रि पर्व को देखते हुए ग्राम पंचायत में शिव मंदिरों एवं जनपद के मुख्य शिव मंदिरों की ओर जाने वाले मार्ग जिन पर कांवरिया निकलते हैं उनकी सफाई का निरीक्षण किया गया। इस दौरान उनको दो गांवों में सफाई कार्य मौके पर नहीं मिला। जिस पर उन्होंने दोनों गांवों के पंचायत सचिव को नोटिस जारी करके गुरुवार तक सफाई कार्य करने के निर्देश दिए। डीपीआरओ बुधवार को राया ब्लाक की ग्राम पंचायत सोनई, बिरहाना शिवली, कोयल, बिचपुरी आदि ग्राम पंचायत में सफाई का निरीक्षण करने के लिए पहुंचे, इन गांवों में सफाई कार्य होता पाया गया। जबकि उनको ग्राम पंचायत शिवली एवं पिरसुवा में सचिव अनिल कुमार एवं चोखे लाल को नोटिस जारी करके गुरुवार तक सफाई पूर्ण करने के निर्देश दिए गए। इसके बाद उन्होंने फरह ब्लाक क...