शिवरात्रि पर औघड़नाथ मंदिर में अभेद्य सुरक्षा, ATS संभालेगी मोर्चा, 500 मीटर तक वाहनों की एंट्री बैन
प्रमुख संवाददाता, अगस्त 10 -- UP News: यूपी के मेरठ में शिवरात्रि को लेकर प्रशासन अलर्ट मोड में है। कई मंदिरों में सुरक्षा और भीड़ पर काबू पाने के लिए पुलिस बल तैनात किया है। इसी क्रम में औघड़नाथ मंदिर को अब एटीएस के हवाले कर दिया गया है। व्यवस्था बनाने के लिए जोन-सेक्टर व्यवस्था बनाई गई है। आज रात यानी सोमवार से ही मंदिर का 500 मीटर का दायरा वाहनों के लिए प्रतिबंधित किया जाएगा,साथ ही कांवड़ियों के रुकने और हाजिरी का जल चढ़ाने के लिए व्यवस्था बनाई जा रही है। इसके अलावा कंट्रोल भी तैयार कर दिया गया है। मंदिर पर दो बम निरोधक दस्ते, दो क्यूआरटी और 20 सीसीटीवी कैमरों से नजर रखी जाएगी। औघड़नाथ मंदिर की सुरक्षा का जिम्मा अब एटीएस को दे दिया गया है। एटीएस ही अब मंदिर परिसर की सुरक्षा संभालेगी। इसके लिए दो टीमों को तैनात किया गया है। मंदिर के गर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.