देवघर, फरवरी 16 -- मधुपुर, प्रतिनिधि। स्थानीय थाना मोड़ स्थित आर्य समाज मंदिर में शिवरात्रि के अवसर पर आर्य समाजियों ने ऋषिबोधोत्सव मनाया। आर्य पुरोहित प्रकाश चंद्र पंडित ने हरिश्चंद्र बारी व अनीता आर्य के यजमानत्व में वैदिक मंत्र उच्चारण के साथ ब्रह्म यज्ञ तत्पश्चात देव यज्ञ संपन्न कराया। अग्निहोत्र के बाद आर्य समाजियों ने एक स्वर में यज्ञ प्रार्थना, पूजनीय प्रभु हमारे भाव उज्जवल कीजिए.... का गायन किया। तत्पश्चात भजन और सत्संग का कार्यक्रम चला। समाज के संरक्षक नसीब लाल आर्य ने कहा कि शिवरात्रि का मूल शंकर को सच्चे शिव की प्राप्ति के लिए मन व्याकुल कर दिया। इसके लिए उन्होंने गृह त्याग कर दिया और दुनिया के सामने ऋषि दयानंद सरस्वती के रूप में प्रकट हुए। पुरोहित प्रकाश चंद्र पंडित के अलावा अन्य भक्तों ने भी अपना विचार रखा। सदस्य बैजनाथ प्रसा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.