सहरसा, फरवरी 16 -- सत्तर कटैया, एक संवाददाता। महाशिवरात्रि को लेकर प्रखण्ड क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। इस मौके पर विभिन्न शिवालयों को जहां आकर्षक ढंग से सजाया गया है वहीं जगह-जगह पर भजन कीर्तन का आयोजन किया गया है। बाबा गौरीशंकर स्थान बिहरा से इस मौके पर आकर्षक झांकी निकाली गई जो मंदिर परिसर से बिहरा, पटोरी बाजार, आजाद चौक पंचगछिया होते हुये कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। गाजेबाजे के साथ निकली इस यात्रा में स्थानीय लोगों ने बढ चढकर भाग लिया। रविवार को पूजा अर्चना के लिये शिवालय सहित मंदिरो में भक्तों की भीड़ जमा थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.