देवघर, फरवरी 15 -- करौं। महाशिवरात्रि का महापर्व शांतिपूर्वक मनाने को लेकर शनिवार को करौं थाना परिसर में शांति समिति की बैठककी गई l जिसकी अध्यक्षता थाना प्रभारी दीपक कुमार भारती ने की। बैठक में महाशिवरात्रि का महापर्व अमन चैन एवं शांति पूर्वक मनाने का निर्णय लिया गया। यह निर्देश दिया गया कि महाशिवरात्रि के अवसर पर किसी प्रकार का हुड़दंग नहीं हो इसका विशेष ख्याल रखा जाए। कहा कि कोई हुडदंग मचाता है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें l शिवरात्रि को लेकर दिन और रात में पुलिस द्वारा गस्ती किया जाएगा। साथ ही विभिन्न स्थानों पर पुलिस बल की तैनाती होगी l मौके पर थाना प्रभारी ने कहा अगर कोई अफवाह फैलता है तो इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें, पुलिस तुरंत कार्रवाई करेगी l लोग किसी भी अफवाह पर ध्यान नहीं दें l कहा कि किसी भी सूरत में डीजे नहीं बजेगा l उन्...