पाकुड़, फरवरी 17 -- महाशिवरात्रि के दूसरे दिन सोमवार को हटियापाड़ा स्थित श्री श्री 1008 बूढ़ा बाबा महेश्वर नाथ मंदिर एवं प्रखंड के नारायणगढ़ गांव स्थित देवीनगर मोड़ के समीप प्राचीन काल के शिव मंदिर में साफाहोड़ आदिवासियों ने परंपरागत रीति-रिवाज से भगवान शिव की आराधना की। पुरखा बाबा बाबूधन हेम्ब्रम, चुंडा मुर्मू, रोसेन हेम्ब्रम, रूपट मुर्मू, बुदिनाथ हंसदा ने बताया कि साफाहोड़ आदिवासी आदि काल से ही भगवान शिव की आराधना करते आ रहे हैं। धर्म गुरुओं के साथ प्रतिवर्ष व शिवरात्रि पर झुंड में जुटकर अपने ईष्टदेवों की पूजा-अर्चना करते हैं। मंदिर परिसर में आदिवासियों की काफी भीड़ लगती है। सादे लिबास में महिला पुरुष भगवान की अपने तरीके से पूजा अर्चना करते हैं। सफाहोड़ समुदाय के गुरुओं का कहना है कि वे जीवन भर सात्विक भोजन करते हैं। पहनावा से लेकर जीवन में ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.