कटिहार, फरवरी 16 -- कटिहार कोढ़ा महाशिवरात्रि के मौके पर थाना परिसर स्थित शिव मंदिर में शिव-पार्वती विवाहोत्सव को थानाध्यक्ष और उसकी धर्म पत्नी ने संपन्न कराया। इस अवसर पर मंदिर परिसर से हर हर महादेव के जयघोष के बीच धूमधाम से बारात निकली जो राष्ट्रीय राजमार्ग 31 होकर प्रखंड कार्यालय परिसर में मसान स्थान से भ्रमण कर बाजार स्थित शिव मंदिर परिसर को भ्रमण कर वापस थाना परिसर में तब्दील हुई। मौके पर वर मधु का मंदिर परिसर में माल्यार्पण हुआ वैदिक रिति-रिवाज से भगवान शिव और पार्वती का विवाहोत्सव सम्पन्न कराया गया। परंपरा के अनुसार थानाध्यक्ष दुल्हा बनते है और वे बारात लेकर चलते है। मौके पर प्रखंड क्षेत्र के जनप्रतिनिधि एवं प्रशासनिक अधिकारी की सराहनीय भूमिका देखी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.