संतकबीरनगर, फरवरी 13 -- पौली। महाशिवरात्रि पर्व को लेकर क्षेत्र के विभिन्न शिव मंदिरों में तैयारियां तेज हो गई हैं। मंदिर समितियों के सदस्य आयोजन को भव्य, श्रद्धामय और सुव्यवस्थित बनाने में जुट गए हैं। क्षेत्र के प्रसिद्ध बाबा कंकड़ेश्वर नाथ मन्दिर में रामचरित मानस समिति द्वारा जहाँ गायत्री महायज्ञ व मानस प्रवचन व रास लीला का आयोजन चल रहा है, वहीं मोहम्मदपुर स्थिति बाबा कुबेर नाथ मन्दिर परिसर में बाबा कुबेर नाथ सेवक मंडल द्वारा विशाल शिव जागरण व मेला का आयोजन किया गया है। चौकी प्रभारी पौली नंदू गौतम ने बताया की मेले में आने वाले श्रद्धालुओं की सुरक्षा की सारी व्यवस्था पूर्ण कर ली गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.