आगरा, जून 14 -- कटरा हाथी शाह, नाई की मंडी स्थित ऐतिहासिक श्री प्रेमनिधि मंदिर में चल रहे मनोरथ महोत्सव के अंतर्गत शिवरात्रि मनोरथ उत्सव श्रद्धा, भक्ति एवं पुष्टिमार्गीय परंपरा के अनुसार धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर ठाकुर श्री श्याम बिहारी महाराज का विशेष शिव स्वरूप शृंगार कर अलौकिक दर्शन कराए गए। उन्हें देखकर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। मुख्य सेवाधिकारी हरिमोहन गोस्वामी ने बताया कि पुष्टिमार्ग में भगवान शिव को प्रथम वैष्णव तथा भगवान श्रीकृष्ण के परम भक्त के रूप में सम्मानित किया जाता है। शिवरात्रि का उत्सव भगवान शिव की भक्ति एवं उनके माध्यम से श्रीकृष्ण की कृपा प्राप्त करने के भाव से मनाया जाता है। इसी कारण राजेश धाकड़ रहे। इस अवसर पर कौशकी, राज कुमार, मोहित अग्रवाल, गोपालदास, राकेश, राजेंद्र, रानू, आशीष, रोहित, कपिल, सागर एवं यश आदि श...