शिवरात्रि आज, सूर्योदय से शुरू होगा जलाभिषेक, चारों प्रहर पूजा का विशेष महत्व
सहारनपुर, अगस्त 10 -- सावन शिवरात्रि के पावन पर्व पर सोमवार को शिवालयों में भगवान शिव के जलाभिषेक और पूजन के लिए श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ेगी। शिवभक्त सूर्योदय के साथ ही भगवान शिव का जलाभिषेक कर सकेंगे। ज्योतिषाचार्यों के अनुसार इस बार जलाभिषेक के लिए पूरे दिन शुभ समय रहेगा। मंदिरों में सुबह से देर रात तक विशेष पूजा-अर्चना की तैयारियां की गई हैं। ब्रह्म मुहूर्त सुबह 5:23 से 6:00 बजे तक रहेगा। इसे भगवान शिव के पूजन और जलाभिषेक के लिए विशेष शुभ माना गया है। इसके बाद अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:06 से 12:58 बजे तक रहेगा। रात्रि में निशिता काल 12:05 से 12:48 बजे तक रहेगा। निशिता काल में शिव पूजन और अभिषेक का विशेष महत्व बताया गया है। इसके अलावा रात में चारों प्रहर भगवान शिव का अभिषेक किया जाएगा。 यह भी पढ़ें- शिव रात्रि पर जलाभिषेक करने को शिवालयों ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.