पटना, जून 17 -- प्रदेश भाजपा के नवमनोनीत महामंत्री सरोज रंजन पटेल और प्रीति शेखर ने विधिवत पदभार ग्रहण किया। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने दोनों नेताओं को पदभार ग्रहण कराया। इस अवसर पर प्रदेश संगठन एवं पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। मौके पर केंद्रीय मंत्री ने कहा कि कार्यकर्ताओं के समर्पण और संगठनात्मक शक्ति के बल पर पार्टी निरंतर आगे बढ़ रही है। पार्टी में जिम्मेदारियां सेवा और संगठन विस्तार के उद्देश्य से दी जाती हैं तथा प्रत्येक पदाधिकारी की भूमिका संगठन को मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण होती है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...