शिवराज के बेटे से जुड़े मानहानि केस में राहुल गांधी ने बयान पर जताया खेद, क्या कहा?
जबलपुर, जून 25 -- लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान के बेटे से जुड़े मानहानि मामले में अपने बयान पर जबलपुर हाईकोर्ट में बुधवार को लिखित में खेद प्रकट किया। अब कोर्ट राहुल गांधी के खेद संबंधी लिखित बयान पर सुनवाई करेगा। अदालत ने गुरुवार को इसके लिए सुनवाई निर्धारित की है। यह केस एमपी के पूर्व सीएम शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय सिंह चौहान की ओर से दायर मानहानि वाद से जुड़ा है।लिखित खेद में क्या कहा? मामले में बुधवार को जबलपुर हाईकोर्ट की सिंगल बेंच में सुनवाई हुई। सुनवाई के दौरान राहुल गांधी ने अपने बयान पर लिखित में खेद व्यक्त किया। राहुल गांधी की ओर से वरिष्ठ अधिवक्ता अजय गुप्ता ने कहा कि राहुल गांधी का बयान शिकायतकर्ता यानी कार्तिकेय सिंह चौहान के संबंध में नहीं था। बयान को लेकर गलतफहमी हुई ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.