बगहा, फरवरी 20 -- नौतन। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर शिवराजपुर पंचायत के दो जगहों पर छापेमारी कर करीब 66 लीटर शराब को जब्त किया है। इस दौरान पुलिस को देख शराब फेंक बाईक लेकर धंधेबाज फरार गये। थानाध्यक्ष प्रमोद कुमार पासवान ने बताया कि बुधवार की संध्या पुलिस को गुप्त सूचना मिली कि गंडक दियारा से बाईक पर शराब लेकर धंधेबाज शिवराजपुर के रास्ते निकलने वाले हैं। बताया कि प्राप्त सुचना के आलोक में टीम गठित कर छापेमारी की गई। और शिवराजपुर नहर से 13 लीटर व शिवराजपुर ब्रह्म स्थान के पास 53 लीटर विदेशी शराब जब्त किया गया है। धंधेबाज पुलिस को आता देख शराब फेंक फरार हो गए। दोनों मामले में पुलिस कांड़ अंकित कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.