गंगापार, जनवरी 23 -- चित्रकूट के बरगढ़ थाना क्षेत्र में व्यापारी के 12 वर्षीय पुत्र के अपहरण और निर्मम हत्या की घटना से पूरे क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। आक्रोशित परिजनों और स्थानीय लोगों ने शुक्रवार की सुबह बरगढ़ मोड़ पर चक्काजाम कर दिया, जिससे यातायात पूरी तरह ठप हो गया। घटना जनपद चित्रकूट के बरगढ़ थाना क्षेत्र की है, जहां व्यापारी अशोक केसरवानी के 12 वर्षीय पुत्र आयुष केसरवानी का गुरुवार शाम अपहरण कर लिया गया था। इसके बाद उसकी निर्मम हत्या कर शव को एक बक्से में फेंक दिया गया। घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों और स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश व्याप्त हो गया और पुलिस तथा आरोपियों के खिलाफ प्रदर्शन शुरू हो गया। शुक्रवार सुबह बरगढ़ मोड़ पर चक्काजाम के चलते कई किलोमीटर तक वाहनों की लंबी कतारें लग गईं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए शंकरगढ़ पु...