कानपुर, मार्च 16 -- कानपुर। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. अनुराग सिंह ने बताया कि 17 मार्च, मंगलवार को शिवराजपुर के रानी निवादा गांव में पं. दीनदयाल उपाध्याय वृहद पशु आरोग्य मेला का आयोजन किया जा रहा है। मेले में पशुओं का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण एवं उपचार, सघन टीकाकरण, कृत्रिम गर्भाधान (एआई), बांझपन निवारण तथा बधियाकरण की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। साथ ही, पशुपालकों के लिए किसान क्रेडिट कार्ड तथा पशु बीमा योजना से संबंधित स्टॉल भी लगेंगे। उन्नत पशुपालन, स्वच्छ दुग्ध उत्पादन तथा हरा चारा प्रबंधन के संबंध में विशेषज्ञ परामर्श देंगे। शुभारंभ मुख्य अतिथि एमएसएमई मंत्री राकेश सचान और बिल्हौर विधायक राहुल बच्चा सोनकर व अपर निदेशक गोधन पशुपालन निदेशालय लखनऊ डॉ. पीके सिंह करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...