बिल्ल्होर, अप्रैल 9 -- शिवराजपुर कोटेदार पूरा खाद्यान डकार कर फरार हुआ फोटो परिचय- 1 व 2 एआरओ ओपी राणा को शिवराजपुर कस्बे की राशन दुकान बंद और कोटेदार गायब मिला।-एआरओ ने कहा कोटेदार के खिलाफ होगी एफआईआरबिल्हौर,संवाददाता। शिवराजपुर नगर पंचायत के कोटेदार पर करीब सौ कुंटल सरकारी खाद्यान डकार कर खुद गायब हो जाने का मामाल जांच में सामने आया है। एआरओ ने गुरूवार को जांच के बाद कोटेदार के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराने की बात कही है।एआरओ ओपी राणा ने बताया कि शिवराजपुर नगर पंचायत के राशन कोटेदार ने इस माह का पूरा करीब सौ कुंटल से अधिक खाद्यान वितरण नही किया है। कोटेदार की शिकायत पर शिकायतें आ रहीं हैं। कोटेदार को कई बार बुलाकर समझाने का प्रयास किया गया। लेकिन कोटेदार न ही दफ्तर आया और न ही उसकी दुकान खुली मिली। एसडीएम बिल्हौर डॉ. संजीव दीक्षित के निर्देश...