शिवम हत्याकांड के तीन आरोपियों ने कोर्ट में किया आत्मसमर्पण
हरदोई, अगस्त 2 -- संडीला, संवाददाता। उन्नाव रोड स्थित बांगरमऊ बस अड्डे के पास हुए चर्चित शिवम जायसवाल हत्याकांड में नामजद तीन आरोपियों ने पुलिस गिरफ्तारी से पहले हरदोई न्यायालय में आत्मसमर्पण कर दिया। पुलिस अब न्यायालय की प्रक्रिया के तहत आगे की कार्रवाई में जुट गई है। 21 जुलाई की रात लेन-देन के विवाद में बाइक से जा रहे भट्ठा व्यवसायी शिवम जायसवाल पर ऑटो सवार हमलावरों ने ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी थी। गंभीर रूप से घायल शिवम को इलाज के लिए केजीएमयू, लखनऊ भेजा गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मृतक के भाई ऋषभ जायसवाल की तहरीर पर पुलिस ने सूरज सिंह, शिवा सिंह, पवन सिंह, मनसू और साहिल के खिलाफ हत्या समेत अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया था। विवेचना के दौरान पुलिस ने साहिल को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी थी। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.