सहारनपुर, मार्च 5 -- बिहारीगढ़। थाना बिहारीगढ़ पुलिस ने चर्चित शिवम राणा हत्याकांड में फरार चल रहे 25 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने उसके कब्जे से घटना में प्रयुक्त बिना नंबर की फार्च्यूनर भी बरामद की है। आरोपी खुद को श्री राजपूत करणी सेना उत्तराखंड का प्रदेश अध्यक्ष लिखता है। गौरतलब है कि 8 फरवरी को साधारणसिर निवासी प्रदीप राणा की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया था। आरोप है कि जमीन और प्लॉटिंग के पैसों को लेकर दो पक्षों में विवाद चल रहा था। इसी सिलसिले में दोनों पक्ष एक फार्म हाउस पर बातचीत के लिए पहुंचे थे। इस दौरान कहासुनी बढ़ गई और मामला इतना बिगड़ गया कि आरोपियों ने जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। फायरिंग में शिवम राणा को गोली लगी और उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए थे। वर...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.